100 करोड़ की दौलत वाले CO सस्पेंड: विजिलेंस जांच के आदेश, कानपुर में बनाई थी अरबों की संपत्ति

100 करोड़ की दौलत वाले CO सस्पेंड: विजिलेंस जांच के आदेश, कानपुर में बनाई थी अरबों की संपत्ति

संवाददाता पंकज मिश्रा

मैनपुरी। उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले के भोगांव सर्किल में तैनात डिप्टी एसपी (PPS) ऋषिकांत शुक्ला को आय से अधिक संपत्ति के गंभीर आरोपों में निलंबित कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि कानपुर में तैनाती के दौरान उन्होंने 100 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति अर्जित की थी। सूत्रों के अनुसार, ऋषिकांत शुक्ला ने कानपुर में करीब 12 बीघा जमीन और 11 दुकानें खरीदीं। यह संपत्ति कथित रूप से अवैध कमाई से जुटाई गई थी। बताया जाता है कि कानपुर के कारोबारी अखिलेश दुबे से नजदीकी बढ़ाकर उन्होंने धनार्जन के कई अवैध रास्ते अपनाए। शुक्ला ने बतौर पुलिस उप निरीक्षक अपने करियर की शुरुआत की थी और पदोन्नति पाकर सीओ के पद तक पहुंचे। कहा जा रहा है कि उन्होंने अपनी नौकरी का अधिकांश समय कानपुर में बिताया और वहीं पर अपने प्रभाव से अत्यधिक संपत्ति इकट्ठा की।

इस पूरे मामले पर गृह विभाग के सचिव IAS जगदीश ने कड़ा रुख अपनाते हुए ऋषिकांत शुक्ला को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। साथ ही उनके खिलाफ विजिलेंस जांच के आदेश भी जारी कर दिए गए हैं। जांच टीम जल्द ही उनकी संपत्ति के स्रोतों की पड़ताल शुरू करेगी।

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal