Pratapgarh: अज्ञात वाहन की टक्कर से वृद्ध की मौत

अज्ञात वाहन की टक्कर से वृद्ध की मौत

बाघराय:प्रतापगढ़! प्रतापगढ़ जनपद के बाघराय थाना क्षेत्र के ग्रामसभा बारौं गांव निवासी सोहनलाल सरोज उर्फ सुखनू (58) दिन सोमवार को विकासखंड बिहार गेट के सामने अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दिया था।जिन्हें घायलावस्था में सीएचसी बाघराय से प्राथमिक इलाज के उपरांत एस आर एन प्रयागराज रेफर कर दिया गया था।

जहां पर इलाज के दौरान सुखनू की मृत्यु हो गई।जिसके बाद परिजन शव को लेकर घर आए,जिसके बाद बाघराय पुलिस ने पंचनामा कराते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया,मिल रही जानकारी के अनुसार परिजनों की तहरीर पर बाघराय थानाध्यक्ष श्रवण कुमार ने मामला दर्ज कर टक्कर मारने वाले वाहन की तलाश तेज कर दी है।

मामले के बाबत थानाध्यक्ष बाघराय ने वार्ता के दौरान बताए कि रात्रि में परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है…आगे की कार्रवाई प्रचलित है।

ये भी पढ़ें 100 करोड़ की दौलत वाले CO सस्पेंड: विजिलेंस जांच के आदेश, कानपुर में बनाई थी अरबों की संपत्ति

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया