उद्योगपति विजय जैन ने तीर्थ यात्रियों की दो बसों को दिखाई हरी झंडी, बोले— समाज सेवा से ही मिलता है सच्चा सुख
जिला क्राइम रिपोर्टर: सागर गोयल
पानीपत के सुप्रसिद्ध उद्योगपति एवं समाजसेवी श्री विजय जैन ने आज तहसील कैम्प से तीर्थ यात्रियों की दो बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
ये बसें सत्यम महावीर सेवा दल संस्था, तहसील कैंप पानीपत द्वारा हर वर्ष आयोजित की जाने वाली
मथुरा, वृंदावन, गोवर्धन, रमण रेती</strong और गोकुल तीर्थ यात्रा के लिए रवाना की गईं।
इस अवसर पर विजय जैन ने कहा कि समाज सेवा और धर्म कर्म के कार्यों में जो संतोष और सुकून मिलता है, वह उनके जीवन का सबसे सुखमय अनुभव है।
उन्होंने कहा, “हमें अपने जीवन में थोड़ा समय समाज सेवा और धर्म कार्यों के लिए अवश्य निकालना चाहिए।
दीन- दुखियों की सेवा करना सबसे बड़ा धर्म है — इससे जीवन आनंदमय बनता है।”
संस्था के प्रधान राकेश कक्कड़ ने इस मौके पर कहा कि विजय जैन सच्चे अर्थों में समाजसेवी हैं,
जो हर जरूरतमंद के साथ खड़े रहते हैं और सदैव समाजहित के कार्यों में आगे रहते हैं।
वहीं, पानीपत ग्रामीण विकास मोर्चा के अध्यक्ष सतपाल राणा ने कहा कि
“विजय जैन हमारे शहर के भामाशाह हैं। जिस प्रकार सेठ भामाशाह ने देशहित में अपना सब कुछ समर्पित किया था,
उसी प्रकार विजय जैन भी समाज सेवा में सदैव तत्पर रहते हैं।”
इस अवसर पर वार्ड नंबर 4 की पार्षद अंजली शर्मा के चाचा समाजसेवी सतीश शर्मा,
दीपू महाराज, नवीन मदान, मुकेश अरोड़ा, सन्नी बोगरा,
टोनी कक्कड़, नरेश मेहता, रामलाल भाटिया, बलदेव अरोड़ा,
राजेंद्र चराया समेत अनेक गणमान्य व्यक्ति और संस्था के सभी सेवादार उपस्थित रहे।
ये भी पढ़ें पूर्व SDM कुमार भूपेन्द्र को राहत, सरकार ने दण्डादेश किया निरस्त












