प्रतापगढ़ में बड़ा ड्रग्स तस्करी गिरोह बेनकाब: जेल में बंद सरगना के घर से मिले करोड़ों के ड्रग्स और कैश

प्रतापगढ़ में बड़ा ड्रग्स तस्करी गिरोह बेनकाब: जेल में बंद सरगना के घर से मिले करोड़ों के ड्रग्स और कैश

उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां पुलिस ने ड्रग्स तस्करी के एक बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है।

जानकारी के अनुसार, यह कार्रवाई मानिकपुर थाना क्षेत्र के मुंदीपुर गांव में की गई,
जहां पुलिस ने जेल में बंद सरगना राजेश मिश्रा के घर पर छापेमारी कर करोड़ों रुपये मूल्य के मादक पदार्थ और नकदी बरामद की है।

पुलिस ने बताया कि छापेमारी के दौरान 2 करोड़ रुपये से अधिक की नकदी और
लगभग डेढ़ करोड़ रुपये मूल्य के ड्रग्स बरामद किए गए।

Photo Credit Pratapgarh police

मौके पर बरामद नकदी की गिनती के लिए पुलिस को मशीन का सहारा लेना पड़ा,
जो करीब 22 घंटे तक लगातार चलती रही।
इस दौरान भारी पुलिस बल गांव में मौजूद रहा और पूरी कार्रवाई एसपी के नेतृत्व में की गई।

पुलिस ने इस मामले में सरगना राजेश मिश्रा की पत्नी, बेटी, बेटा और दो रिश्तेदारों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
वहीं, मुख्य आरोपी राजेश मिश्रा को पुलिस पहले ही जेल भेज चुकी है।
पुलिस सूत्रों के मुताबिक, राजेश मिश्रा की लगभग 3 करोड़ रुपये की संपत्ति पहले ही कुर्क की जा चुकी है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि यह गिरोह लंबे समय से प्रतापगढ़ और आसपास के जिलों में ड्रग्स की सप्लाई कर रहा था।
एसपी प्रतापगढ़ ने बताया कि यह कार्रवाई कई दिनों की गुप्त निगरानी और खुफिया इनपुट के बाद की गई,
जिससे एक बड़े तस्करी नेटवर्क का पर्दाफाश हुआ है।
पुलिस अब इस नेटवर्क से जुड़े अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी है।

ये भी पढ़ें उद्योगपति विजय जैन ने तीर्थ यात्रियों की दो बसों को दिखाई हरी झंडी

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें