जनपद एटा के ठंडी सड़क पर डग्गेमार बस संचालकों की मनमानी

जनपद एटा के ठंडी सड़क पर डग्गेमार बस संचालकों की मनमानी

संवाददाता योगेन्द्र सिंह

एटा में पेट्रोल पंप के सामने दोनों ओर रोजाना डग्गेमार बसों का जमावड़ा लगता है, जिससे सड़क पर हमेशा जाम की स्थिति बनी रहती है। इस जाम में सुबह के समय स्कूल जाने वाले बच्चों, कार्यालयों और दुकानों पर ड्यूटी के लिए निकलने वाले कर्मचारियों को भारी परेशानी झेलनी पड़ती है। स्थानीय लोगों के अनुसार, डग्गेमार बस संचालक मनमाने तरीके से सड़क पर बसें खड़ी कर यात्रियों को बैठाते और उतारते हैं। इससे न सिर्फ यातायात बाधित होता है, बल्कि कई बार विवाद और झगड़े की नौबत भी आ जाती है। बताया जा रहा है कि कुछ बस संचालक तो ऑटो रिक्शा चालकों से आए दिन गाली-गलौज और मारपीट तक कर देते हैं, जिससे क्षेत्र में तनावपूर्ण माहौल बना रहता है। राहगीरों और दुकानदारों का कहना है कि इस समस्या की शिकायत कई बार स्थानीय प्रशासन और पुलिस से की जा चुकी है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। लोगों का कहना है कि यदि समय रहते इस पर नियंत्रण नहीं किया गया तो किसी दिन बड़ा हादसा भी हो सकता है।

क्षेत्रवासियों ने जिला प्रशासन और यातायात पुलिस से मांग की है कि ठंडी सड़क पर अवैध रूप से खड़ी डग्गेमार बसों पर सख्त कार्रवाई की जाए, नियमित पुलिस गश्त बढ़ाई जाए और बसों के ठहराव के लिए निर्धारित स्थान तय किया जाए, ताकि जाम की समस्या से लोगों को राहत मिल सके और यातायात व्यवस्था सुधर सके।

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया