जनपद एटा में दिल्ली कार ब्लास्ट के बाद पुलिस हाई अलर्ट पर

जनपद एटा में दिल्ली कार ब्लास्ट के बाद पुलिस हाई अलर्ट पर

संवाददाता योगेन्द्र सिंह

एटा: दिल्ली में हुए कार ब्लास्ट की घटना के बाद जनपद एटा पुलिस पूरी तरह से सतर्क मोड में आ गई है। संभावित किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के उद्देश्य से जिलेभर में सुरक्षा व्यवस्था को और कड़ा कर दिया गया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्याम नारायण सिंह के निर्देशन में पूरे जनपद में सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में कोतवाली नगर थाना प्रभारी प्रेमपाल सिंह ने अपनी टीम के साथ शहर के मुख्य मार्गों, चौराहों और बस स्टैंड परिसर में संदिग्ध वाहनों व व्यक्तियों की सघन तलाशी अभियान चलाया। अभियान में टीएसआई ट्रैफिक पुलिस भी सक्रिय रूप से शामिल रही। पुलिस टीम ने बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, भीड़भाड़ वाले बाजारों और होटल-ढाबों में जाकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया, साथ ही आने-जाने वाले वाहनों की बारीकी से जांच की।थाना प्रभारी ने बताया कि यह चेकिंग अभियान आम जनता की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए चलाया जा रहा है। किसी भी संदिग्ध वस्तु या व्यक्ति की सूचना तत्काल पुलिस कंट्रोल रूम या नजदीकी थाने में देने की अपील की गई है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने सभी थाना प्रभारियों को निर्देश दिए हैं कि अपने-अपने क्षेत्रों में लगातार फुट पेट्रोलिंग, रात्रि गश्त, और सार्वजनिक स्थलों पर निगरानी बढ़ाई जाए, ताकि जनपद में शांति एवं कानून व्यवस्था बनी रहे।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें