एटा में बहू पर सास-ससुर का कहर: लोहे की रॉड से पीटा, गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज में भर्ती।

एटा में बहू पर सास-ससुर का कहर: लोहे की रॉड से पीटा, गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज में भर्ती।

संवादाता अमन अहमद।

एटा जिले के थाना कोतवाली देहात क्षेत्र के आगरा रोड स्थित अमरगोजिया गांव में पारिवारिक विवाद के चलते एक बहू को उसके सास-ससुर और ननद द्वारा बेरहमी से पीटने का मामला सामने आया है। आरोप है कि परिजनों ने 23 वर्षीय रिंकी, पत्नी प्रदीप, पर लोहे की रॉड से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना मंगलवार दोपहर करीब 1 बजे की बताई जा रही है। घायल रिंकी को देहात पुलिस ने तुरंत जिला वीरांगना अवंतीबाई लोधी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज चल रहा है। पीड़िता ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि घरेलू विवाद के चलते सास, ससुर और ननद ने मिलकर उसके साथ मारपीट की, जिससे उसके सिर और हाथ-पैर में गंभीर चोटें आई हैं।

थाना कोतवाली देहात प्रभारी जितेन सिंह गौतम ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि महिला की तहरीर पर पुलिस ने मेडिकल परीक्षण करवाया है और पूरे प्रकरण की गहन जांच की जा रही है। दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal