थाना बन्नादेवी पुलिस की बड़ी सफलता एक वर्ष से फरार आरोपी को धार दबोचा

थाना बन्नादेवी पुलिस की बड़ी सफलता एक वर्ष से फरार आरोपी को धार दबोचा

मंडल संवाददाता अमित चौहान

लगभग एक वर्ष से फरार वांछित अभियुक्तों को दबोचा गया
अलीगढ़। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अलीगढ़ के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी नगर द्वितीय के पर्यवेक्षण में थाना बन्नादेवी पुलिस टीम को बड़ी सफलता प्राप्त हुई है। पुलिस ने मु.अ.सं. 693/2024 धारा 191(2)/191(3)/190/109(1)/118(1)/131 बीएनएस तथा मु.अ.सं. 682/2025 धारा 115(2)/318(1)/318(4)/351(2)/351(3)/352/64(1) बीएनएस एवं 3/5(1) धर्म परिवर्तन अधिनियम में वांछित लगभग एक वर्ष से फरार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, गिरफ्तार अभियुक्त लंबे समय से गिरफ्तारी से बचने के लिए जगह-जगह छिपते फिर रहे थे। थाना बन्नादेवी पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर दबिश देकर अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों से गहन पूछताछ जारी है।
पुलिस टीम द्वारा अभियुक्तों के अन्य आपराधिक इतिहास की भी जांच की जा रही है। गिरफ्तारी के बाद क्षेत्र में आम जनता में पुलिस की कार्रवाई की सराहना की जा रही है। इस कार्रवाई से स्पष्ट है कि अलीगढ़ पुलिस द्वारा फरार अपराधियों के विरुद्ध लगातार अभियान चलाकर प्रभावी कार्रवाई की जा रही है।

थाना बन्नादेवी पुलिस टीम की इस उपलब्धि को जनपद में एक सराहनीय सफलता के रूप में देखा जा रहा है।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें