भगीपुर में युवक की संदिग्ध मौत से मचा हड़कंप: भाई ने पत्नी और सौतेले बेटे पर लगाया हत्या का आरोप, पुलिस कर रही जांच

भगीपुर में युवक की संदिग्ध मौत से मचा हड़कंप: भाई ने पत्नी और सौतेले बेटे पर लगाया हत्या का आरोप, पुलिस कर रही जांच

जिला संवाददाता: काव्यांश रावत

एटा। कोतवाली नगर क्षेत्र के भगीपुर गांव में 35 वर्षीय सोनू पुत्र चंद्रपाल सिंह की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं, मृतक के परिजनों ने मौत को लेकर अलग-अलग दावे किए हैं, जिससे मामला और उलझ गया है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा। मृतक के सौतेले बेटे आदी ने बताया कि उनके पिता शराब के आदी थे। उन्होंने नशे की लत के कारण अपना प्लॉट और जमीन तक बेच दी थी। आदी के अनुसार, कुछ समय पहले सोनू को पीलिया हुआ था और बाद में पेट में पानी भर जाने की समस्या हो गई थी। उनका इलाज एटा, आगरा और अलीगढ़ में कराया गया, लेकिन हालत बिगड़ने पर अलीगढ़ में उनकी मौत हो गई। वहीं, मृतक के भाई देवकुमार ने सोनू की मौत को संदिग्ध बताते हुए हत्या का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि भाभी और सौतेले बेटे ने सोनू की हत्या की है। देवकुमार ने बताया कि उनकी भाभी की पहले कहीं और शादी हुई थी, लेकिन पिछले 18 वर्षों से वह सोनू के साथ रह रही थीं। देवकुमार ने बताया कि उन्हें भाई की मौत की जानकारी तब मिली जब शव घर लाया गया। उन्होंने यह भी दावा किया कि जमीन-जायदाद को लेकर पति-पत्नी के बीच अक्सर विवाद होता था। पत्नी घर बेचकर कहीं और बसने की जिद करती थी। देवकुमार ने आरोप लगाया कि पत्नी और बेटे ने पहले भी सोनू के साथ मारपीट की थी, जिसकी एफआईआर दर्ज कराई गई थी।

फिलहाल, पुलिस सभी पहलुओं से जांच कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही यह स्पष्ट होगा कि सोनू की मौत बीमारी से हुई या हत्या की गई।

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया