मंडी के पास ट्रक से चोरी की वारदात, मोबाइल और नकदी के साथ धान के बोरे भी गायब

मंडी के पास ट्रक से चोरी की वारदात, मोबाइल और नकदी के साथ धान के बोरे भी गायब

संवाददाता: पंकज मिश्रा

मैनपुरी। कोतवाली क्षेत्र के नवीन गल्ला मंडी गेट के पास बुधवार देर रात चोरी की बड़ी वारदात सामने आई है। बिहार के रहने वाले एक ट्रक ड्राइवर ने मोबाइल फोन, नकदी और ट्रक में लोड धान के बोरे चोरी होने की शिकायत पुलिस से की है। जानकारी के अनुसार, ट्रक चालक अपने वाहन में चार बोरे धान लेकर मंडी के बाहर रुका हुआ था। इसी दौरान अज्ञात चोरों ने ट्रक से चार बोरे धान, ड्राइवर का मोबाइल फोन और करीब दस हजार रुपये नकद चोरी कर लिए। पीड़ित चालक ने आरोप लगाया कि मंडी के बाहर रहने वाले कुछ युवक इस घटना में शामिल हैं। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। फुटेज के आधार पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की बारीकी से पड़ताल शुरू कर दी। पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है, जल्द ही चोरों को गिरफ्तार कर माल बरामद किया जाएगा।

थाना — कोतवाली, नवीन गल्ला मंडी गेट, मैनपुरी

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें