हाईटेंशन लाइन की चपेट में आया मासूम, दर्दनाक मौत: बिजली विभाग की लापरवाही पर भड़के ग्रामीण

हाईटेंशन लाइन की चपेट में आया मासूम, दर्दनाक मौत: बिजली विभाग की लापरवाही पर भड़के ग्रामीण

संवाददाता : पंकज मिश्रा

मैनपुरी। थाना कुर्रा क्षेत्र के ग्राम टिकरायी में मंगलवार को करंट लगने से एक मासूम बच्चे की दर्दनाक मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, बच्चा खेत पर गया हुआ था, जहां खेलते-खेलते वह एक पेड़ के पास पहुंच गया। बताया जा रहा है कि उस पेड़ में 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन स्पर्श कर रही थी। जैसे ही बच्चा उसके संपर्क में आया, उसे तेज करंट लग गया, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। ग्रामीणों के अनुसार, पेड़ में हाईटेंशन लाइन के छूने की शिकायत कई बार बिजली विभाग को दी गई थी, लेकिन विभाग के अधिकारियों ने कोई कार्रवाई नहीं की। लोगों का कहना है कि विभाग की लापरवाही के कारण ही यह दर्दनाक हादसा हुआ है।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। मासूम की मौत से गांव में कोहराम मचा हुआ है। गुस्साए ग्रामीणों ने बिजली विभाग के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal