मुकदमा वापस लेने के लिए छात्रा से छेड़छाड़

मुकदमा वापस लेने के लिए छात्रा से छेड़छाड़

जिला संवाददाता काव्यांश रावत

न्यायालय के आदेश पर दो आरोपियों पर केस दर्ज, पुलिस जांच में जुटी

एटा।
जिले के जैथरा थाना क्षेत्र में एक छात्रा से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। आरोप है कि यह घटना पुराने मुकदमे को वापस लेने के दबाव में की गई। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।पीड़िता के अनुसार, 4 अक्टूबर की शाम करीब 7 बजे वह अपने घर पर अकेली थीं। तभी गांव के कुछ युवक उनके घर में जबरन घुस आए। आरोपियों ने लाठी, डंडे और कुल्हाड़ी लेकर गाली-गलौज करते हुए हमला कर दिया। शोर सुनकर जब पीड़िता के बेटे और बेटी ने बचाने का प्रयास किया, तो उन्हें भी पीटा गया। इस घटना के बाद पीड़िता ने जैथरा थाने में चार लोगों के खिलाफ मारपीट और घर में घुसकर हमला करने की शिकायत दर्ज कराई थी। इसी मुकदमे की रंजिश के चलते 6 अक्टूबर को जब पीड़िता की बेटी स्कूल जा रही थी, तब रास्ते में उन्हीं युवकों ने उसे रोक लिया। उन्होंने छात्रा के साथ छेड़खानी शुरू कर दी। छात्रा के विरोध करने पर आरोपियों ने उसे मारा-पीटा और जबरन खेत की ओर खींचने लगे। छात्रा की चीख-पुकार सुनकर उसका भाई मौके पर पहुंचा, तो आरोपियों ने उसके साथ भी मारपीट की और जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। आरोपियों ने छात्रा के परिजनों पर मुकदमा वापस लेने का दबाव बनाते हुए धमकी दी कि अगर केस वापस नहीं लिया तो उन्हें जान से मार दिया जाएगा। पीड़ित पक्ष ने घटना की शिकायत थाना प्रभारी रितेश ठाकुर से की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद पीड़िता ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्याम नारायण सिंह को डाक पत्र के माध्यम से शिकायत भेजी, पर वहां से भी कोई सुनवाई नहीं हुई। अंततः पीड़िता ने न्यायालय की शरण ली। न्यायालय ने मामले की गंभीरता को देखते हुए संबंधित आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए। आदेश के अनुपालन में थाना प्रभारी द्वारा दो आरोपियों पर मुकदमा दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है।

स्थानीय लोगों ने इस घटना पर नाराज़गी जताते हुए आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है, ताकि भविष्य में किसी भी पीड़िता के साथ ऐसी घटना दोबारा न हो।

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया