डीसीएम में छिपाकर ले जा रहा था एक कुंतल गांजा: औंछा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, आरोपी गिरफ्तार

डीसीएम में छिपाकर ले जा रहा था एक कुंतल गांजा: औंछा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, आरोपी गिरफ्तार

संवाददाता: पंकज मिश्रा

मैनपुरी। औंछा थाना पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान एक डीसीएम वाहन से एक कुंतल गांजा बरामद करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी गांजे की खेप को दूसरे जिले में पहुंचाने जा रहा था। जानकारी के मुताबिक, औंछा थाना पुलिस पदरिया चौराहा पर नियमित वाहन चेकिंग अभियान चला रही थी। इसी दौरान एक संदिग्ध डीसीएम वाहन को रोककर तलाशी ली गई। जांच में वाहन के अंदर छिपाकर रखा गया एक कुंतल गांजा बरामद हुआ। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह यह नशे की खेप दूसरे जिले में सप्लाई करने जा रहा था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर वाहन को कब्जे में ले लिया है। थाना प्रभारी औंछा ने बताया कि आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि इस तस्करी में और कौन-कौन लोग शामिल हैं।

मैनपुरी पुलिस की इस कार्रवाई के बाद नशा तस्करों में हड़कंप मच गया है। पुलिस अब सप्लाई नेटवर्क की कड़ियों को खंगालने में जुटी है।

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal