एटा के लालपुर जहांगीराबाद में दर्दनाक घटना: शादी में गया था परिवार, घर लौटे तो युवक मिला फांसी पर लटका

एटा के लालपुर जहांगीराबाद में दर्दनाक घटना: शादी में गया था परिवार, घर लौटे तो युवक मिला फांसी पर लटका

संवाददाता : धर्मेंद्र चौहान

एटा। लालपुर जहांगीराबाद में उस समय हड़कंप मच गया, जब परिवार के लोग शादी समारोह से वापस लौटे और घर में संतोष कुमार (पुत्र महादेव) का शव फंदे पर लटका मिला। युवक द्वारा आत्महत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, संतोष कुमार के परिवार के सभी सदस्य शादी में शामिल होने के लिए रात में ही घर से बाहर गए थे। सुबह जब वे वापस लौटे, तो घर का दृश्य देखकर उनके होश उड़ गए। कमरे में संतोष का शव पड़ा था, जिसे देखकर परिजन चीख-चीखकर रोने लगे। शोर-शराबा सुनकर आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। संतोष कुमार की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है, वहीं उसके छोटे बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है।

पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आत्महत्या के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें