झूठी शिकायत से आहत युवक ने लगाया फांसी का प्रयास: परिजनों का धरना स्थल पर हंगामा, पुलिस ने निष्पक्ष जांच का दिया आश्वासन

झूठी शिकायत से आहत युवक ने लगाया फांसी का प्रयास: परिजनों का धरना स्थल पर हंगामा, पुलिस ने निष्पक्ष जांच का दिया आश्वासन

संवाददाता धर्मेंद्र चौहान

एटा। कोतवाली नगर क्षेत्र की काशीराम कॉलोनी में एक युवक द्वारा झूठी शिकायत से आहत होकर आत्महत्या का प्रयास करने के मामले ने शुक्रवार को तूल पकड़ लिया। घटना से आक्रोशित दर्जनों परिजन और महिलाएं धरना स्थल पर पहुंच गईं और पुलिस प्रशासन के खिलाफ हंगामा किया। सूचना मिलते ही कोतवाली नगर पुलिस मौके पर पहुंची और प्रदर्शन कर रहे लोगों को शांत कराया। अधिकारियों ने परिजनों को निष्पक्ष कार्रवाई का भरोसा दिलाया, जिसके बाद सभी लोग वापस लौट गए।

मामूली विवाद ने लिया गंभीर रूप

परिजनों के अनुसार, 32 वर्षीय निजामुद्दीन बीते बुधवार को पड़ोस में चल रहे विवाद के बीच-बचाव के लिए पहुंचा था। इसी दौरान पड़ोस की एक महिला ने उससे कहासुनी कर ली। आरोप है कि महिला ने न केवल निजामुद्दीन की मां रहीसा से मारपीट की, बल्कि युवक के खिलाफ पुलिस में झूठी शिकायत भी दर्ज करा दी।

झूठी शिकायत से आहत होकर उठाया खौफनाक कदम

रहीसा ने बताया कि झूठे आरोपों और विवाद से मानसिक रूप से परेशान होकर निजामुद्दीन ने अपने कमरे में फांसी लगाने का प्रयास किया। परिजनों ने समय रहते उसे देख लिया और तुरंत अस्पताल ले गए। डॉक्टरों की तत्परता से उसकी जान बचाई जा सकी।

पुलिस बोली—होगी निष्पक्ष जांच

मंडी चौकी प्रभारी मोहित शर्मा ने बताया कि धरना स्थल पर जाकर शिकायतकर्ताओं की बात सुनी गई है। पूरे प्रकरण की जांच की जा रही है और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस का दावा है कि मामले में किसी भी तरह की लापरवाही नहीं बरती जाएगी।

परिजनों ने मांग की है कि झूठी शिकायत करने वालों पर कानूनी कार्रवाई हो, ताकि ऐसे मामलों की पुनरावृत्ति न हो।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें