पूर्व विधायक ममतेश शाक्य को जान से मारने की धमकी, SSP से की शिकायत

पूर्व विधायक ममतेश शाक्य को जान से मारने की धमकी, SSP से की शिकायत

संवाददाता योगेन्द्र सिंह

जनपद एटा में भाजपा के पूर्व विधायक ममतेश शाक्य को एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा व्हाट्सएप और फोन कॉल के माध्यम से जान से मारने की धमकी दिए जाने का मामला सामने आया है। सूत्रों के अनुसार, आरोपी ने पूर्व विधायक को कॉल कर भद्दी-भद्दी गालियां दीं तथा गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी दी। इतना ही नहीं, अज्ञात व्यक्ति ने पूर्व विधायक ममतेश शाक्य और डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के साथ उनकी फोटो भेजकर धमकी देते हुए कहा कि डिप्टी सीएम के साथ घूमना बंद कर दें। पूर्व विधायक ममतेश शाक्य ने बताया कि बिहार में एनडीए की जीत के बाद विपक्षी खेमे में बोखलाहट देखी जा रही है, और इसी कारण उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई है। घटना की शिकायत पूर्व विधायक ने तत्काल वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री श्याम नारायण सिंह से की। SSP श्याम नारायण सिंह ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

पुलिस ने कॉल व व्हाट्सएप नंबर के आधार पर जांच शुरू कर दी है।

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal