विधानसभा में ग्रामीण खेल लीग का सफल आयोजन, विजेताओं को मिला सम्मान

विधानसभा में ग्रामीण खेल लीग का सफल आयोजन, विजेताओं को मिला सम्मान।

 संवाददाता करन कुमार विश्वकर्मा 

यूपी जनपद प्रतापगढ़

प्रतापगढ़। आपको बता दें कि जनपद प्रतापगढ़ में युवा कल्याण एवं प्रान्तीय रक्षक दल विभाग द्वारा आयोजित उ०प्र० ग्रामीण खेल लीग के तहत विधायक खेल स्पर्धा का आयोजन विधानसभा विश्वनाथगंज के सरदार पटेल इण्टर कालेज गम्भीरा मान्धाता में भव्य रूप से सम्पन्न हुआ। इसके साथ ही प्रतियोगिता में युवाओं ने शानदार प्रदर्शन करते हुये अपनी प्रतिभा का दमखम दिया। विधायक खेल स्पर्धा में बालिका वर्ग की 100 मीटर दौड़ में पूनम (सीनियर वर्ग), अविका जूनियर वर्ग, बालकों में 400 मीटर दौड़ में अबु हमजा, सीनियर कबड्डी कटरा गुलाब सिंह की टीम एवं वालीबॉल की प्रतियोगिता में गम्भीरा की टीम विजेता घोषित हुई। इसके अलावा आपको बताते चलें कि कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विधायक विश्वनाथगंज जीतलाल पटेल ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त उत्साहवर्धन कर विजेताओं को मेडल व प्रमाण-पत्र प्रदान किये। कार्यक्रम का आयोजन क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी सुमित सिंह द्वारा किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रधानाध्यापक बी० लाल सहित देशदीपक जोशी, अभिनव शुक्ल, पी०टी०आई० लालजी त्रिपाठी, सुजीत सिंह, अरविन्द मौर्या आदि मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें पूर्व विधायक ममतेश शाक्य को जान से मारने की धमकी, SSP से की शिकायत

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें