नाबालिग को भगाने वाला आरोपी दबोचा: एटा पुलिस ने फरार युवक को भेजा जेल, किशोरी पहले ही मिल चुकी
संवाददाता धर्मेंद्र चौहान
एटा। कोतवाली नगर पुलिस ने नाबा
लिग किशोरी को बहला-फुसलाकर भगाने के मामले में फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने युवक को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। इससे पहले पुलिस टीम किशोरी को सकुशल बरामद कर चुकी है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान सुखबीर पुत्र सतीश चंद्र, निवासी नगला सर्द, थाना अलीगंज, एटा के रूप में हुई है। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए उसे दबोचा। यह गिरफ्तारी पीड़िता के परिजनों की लिखित शिकायत पर दर्ज एफआईआर के आधार पर की गई।
मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी ने आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश दिए थे। आरोपी को पकड़ने वाली टीम में थाना प्रभारी प्रेमपाल सिंह, सुशील कुमार और मूलचंद्र शामिल रहे।












