कुरावली ग्रामीण बैंक में चोरी का प्रयास: पुलिस ने पकड़े आरोपी

कुरावली ग्रामीण बैंक में चोरी का प्रयास: पुलिस ने पकड़े आरोपी

संवाददाता: पंकज मिश्रा

मैनपुरी/ दो दिन पूर्व थाना कुरावली क्षेत्र स्थित ग्रामीण बैंक में हुई चोरी के प्रयास का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। मामले में पुलिस ने शामिल अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तारी में थाना कुरावली पुलिस और एसओजी टीम की संयुक्त भूमिका रही। घटना के दौरान चोरों ने बैंक में घुसकर सामान खंगालने की कोशिश की थी और मौके से डीवीआर सहित अन्य महत्वपूर्ण उपकरण लेकर फरार हो गए थे। पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले और मुखबिर सूचना के आधार पर अभियुक्तों को दबोच लिया। गिरफ्तार अभियुक्तों से चोरी की वारदात में प्रयुक्त सामान और कुछ बरामदगी भी की गई है। पुलिस ने अभियुक्तों के खिलाफ विधिक कार्रवाई करते हुए उन्हें जेल भेज दिया है।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार पूछताछ में यह बात सामने आई है कि आरोपी इसी क्षेत्र में पहले भी चोरी की घटनाओं को अंजाम देने की फिराक में थे। फिलहाल पुलिस गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुटी है।

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal