प्रदेश के 14 जिलों में भाजपा ने घोषित किए नए जिलाध्यक्ष,

प्रदेश के 14 जिलों में भाजपा ने घोषित किए नए जिलाध्यक्ष,

स्टेट संवाददाता विष्णु रावत

एटा की कमान प्रमोद गुप्ता को सौंपी

लखनऊ।
भारतीय जनता पार्टी ने उत्तर प्रदेश में संगठन विस्तार की प्रक्रिया को आगे बढ़ाते हुए बचे हुए 14 जिलों के नवनिर्वाचित जिलाध्यक्षों के नाम आधिकारिक रूप से घोषित कर दिए हैं। चुनाव अधिकारी ने बुधवार को यह सूची जारी की, जिसके साथ प्रदेशभर में संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करने की दिशा में पार्टी ने एक और अहम कदम उठाया है। इसी क्रम में एटा जिले की कमान प्रमोद गुप्ता को सौंपी गई है। उनके नाम की औपचारिक घोषणा होते ही जिले के कार्यकर्ताओं में उत्साह देखा गया। माना जा रहा है कि प्रमोद गुप्ता के नेतृत्व में एटा में भाजपा संगठन को नई गति मिलेगी और आगामी चुनावों को देखते हुए बूथ स्तर पर टीमों को और मजबूत किया जाएगा। पार्टी नेतृत्व का कहना है कि नए जिलाध्यक्षों के चयन में संगठन की निष्ठा, कार्यकर्ता आधार और जमीनी सक्रियता को प्राथमिकता दी गई है। सभी नवनिर्वाचित जिलाध्यक्षों को जल्द ही आगामी रणनीति के लिए बैठक में बुलाया जाएगा।

भाजपा समर्थकों ने नए जिलाध्यक्षों को बधाइयाँ देते हुए उनके नेतृत्व पर भरोसा जताया है।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें