युवा भारत की एकता पदयात्रा: मडलौडा आईटीआई में देशभक्ति और सामाजिक जागरूकता का संदेश

युवा भारत की एकता पदयात्रा: मडलौडा आईटीआई में देशभक्ति और सामाजिक जागरूकता का संदेश

जिला क्राइम रिपोर्टर – सागर गोयल, पानीपत (हरियाणा)

पानीपत, 27 नवंबर। मेरा युवा भारत, पानीपत द्वारा युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के सरदार 150 यूनिटी मार्च के अंतर्गत राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, मडलौडा में पदयात्रा का आयोजन उत्साहपूर्वक किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि संस्थान की प्रधानाचार्य श्रीमती रंजना शर्मा रहीं। उन्होंने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन युवाओं में राष्ट्रीय एकता, सामाजिक उत्तरदायित्व और देशभक्ति की भावना को प्रबल बनाते हैं। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, माई भारत के प्रोग्राम सहायक मोहित राठी ने कहा कि पदयात्राएँ समाज को संदेश देने का प्रभावी माध्यम हैं। इनसे युवाओं में नेतृत्व क्षमता विकसित होती है और राष्ट्रनिर्माण के प्रति जागरूकता बढ़ती है। कार्यक्रम के दौरान मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ भी हुईं, जिनमें युवाओं ने देशभक्ति गीतों, समूह नृत्यों और लोक प्रस्तुतियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। मंच पर युवाओं द्वारा संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक वाचन किया गया और सबने नशा मुक्ति की शपथ भी ली।

इस अवसर पर सतीश कुमार, भारत भूषण सहित क्षेत्र के कई युवा और गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाती रही। कार्यक्रम के सफल आयोजन से क्षेत्र में सामाजिक जागरूकता और राष्ट्रीय एकता का सशक्त संदेश गया।

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal