सिद्धार्थ नगर: पूर्व ब्लॉक प्रमुख मार्कंडेय पांडे ने किया टीका उत्सव का शुभारंभ

सिद्धार्थ नगर: पूर्व ब्लॉक प्रमुख मार्कंडेय पांडे ने किया टीका उत्सव का शुभारंभ

रिपोर्टर: संजय तिवारी: रतनपुर उप केंद्र रतनपुर, तहसील इटवा में मंगलवार को आयोजित टीका उत्सव कार्यक्रम का उद्घाटन पूर्व ब्लॉक प्रमुख श्री मार्कंडेय पांडे द्वारा किया गया। यह आयोजन स्वास्थ्य जागरूकता और सामुदायिक भागीदारी के एक नए युग की शुरुआत माना जा रहा है।

उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान एएनएम, आशा बहू, आंगनबाड़ी कार्यकत्री सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे, जिन्होंने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। स्वास्थ्य टीम द्वारा टीकाकरण से संबंधित विस्तृत जानकारी दी गई और लोगों को नियमित रूप से टीका लगवाने के लिए प्रेरित किया गया।

श्री मार्कंडेय पांडे ने कहा कि “स्वस्थ समाज ही विकास की असली नींव है। टीका उत्सव जैसे कार्यक्रम गांवों में जागरूकता बढ़ाने के लिए आवश्यक हैं।”

ग्रामवासी उत्साहपूर्वक कार्यक्रम में शामिल हुए और टीकाकरण के प्रति सकारात्मक रुख दिखाया। कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीणों में टीकाकरण की दर बढ़ाना और स्वास्थ्य सेवाओं को सशक्त बनाना है।

ये भी पढ़ें रंगारंग कार्यक्रम के बीच चार दिवसीय खेल महोत्सव का भव्य आगाज़,एसडीएम लालगंज शैलेंद्र वर्मा ने किया शुभारंभ

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें