हनुमान जयंती पर खुदाई के दौरान निकली हनुमान जी की मूर्ति, गांव में मंदिर बनाने की तैयारी
सुल्तानपुर के फूलपुर गांव में शौचालय के लिए हो रही खुदाई में हुई मूर्ति की खोज
उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर जिले में हनुमान जयंती के दिन एक चौंकाने वाली और आस्था से जुड़ी घटना सामने आई। फूलपुर गांव की रहने वाली जया देवी पांडे जब अपनी जमीन पर शौचालय निर्माण के लिए गड्ढा खुदवा रही थीं, उसी दौरान जमीन से हनुमान जी की एक प्राचीन मूर्ति निकली।
घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुँची। SHO शरदेन्दु दुबे ने खुद मूर्ति की धुलाई करवाई और ग्रामीणों से शांति बनाए रखने की अपील की।
मूर्ति मिलने के बाद गांव में धार्मिक उत्साह का माहौल है। स्थानीय लोगों ने अब उस स्थान पर एक मंदिर बनवाने का निर्णय लिया है। मूर्ति मिलने का समय भी खास रहा, क्योंकि उसी दिन हनुमान जयंती मनाई जा रही थी।
गांव वाले इसे एक चमत्कार और शुभ संकेत मान रहे हैं। फिलहाल लोग वहां पूजा-अर्चना कर रहे हैं और मंदिर निर्माण की तैयारी में जुट गए हैं।
ये भी पढ़ें कोरोना संक्रमित युवती से रेप करने वाला एंबुलेंस ड्राइवर उम्रकैद की सजा पाएगा












