दाऊजी महाराज मंदिर के सौंदर्यीकरण की मांग तेज़: संसद में गूंजा हाथरस का मुद्दा

दाऊजी महाराज मंदिर के सौंदर्यीकरण की मांग तेज़: संसद में गूंजा हाथरस का मुद्दा

सावंददाता–अश्वनी कुमार

हाथरस के ऐतिहासिक श्री दाऊजी महाराज मंदिर के सौंदर्यीकरण का मुद्दा बुधवार को संसद में गूंज उठा। सांसद अनूप प्रधान ने इस पावन धाम के विकास कार्यों, सौंदर्यीकरण और सुविधाओं के विस्तार की औपचारिक मांग सदन में रखी। सांसद ने कहा कि हाथरस नगर स्थित यह प्राचीन मंदिर लाखों भक्तों की अटूट आस्था का केंद्र है, जहां प्रतिदिन भारी संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचते हैं। ऐसे में मंदिर परिसर की भव्यता, आधुनिक सुविधाओं और सुगम व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए इसका समुचित विकास समय की आवश्यकता है। उन्होंने बताया कि श्री दाऊजी महाराज मंदिर का ऐतिहासिक महत्व अत्यंत समृद्ध है और इसकी पहचान पूरे क्षेत्र में आस्था के प्रमुख केंद्र के रूप में है। उन्होंने आग्रह किया कि श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधा प्रदान करने के लिए सरकार जल्द से जल्द सौंदर्यीकरण कार्य शुरू कराए।

सांसद अनूप प्रधान ने उम्मीद जताई कि विकास कार्यों के पूरा होने से भक्तों को और अधिक शांति, सुविधाजनक वातावरण और बेहतर व्यवस्था में दर्शन का लाभ मिलेगा।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें