दबंग हिस्ट्रीशीटर का कहर: रुपए की वसूली को लेकर वृद्ध पर फरसे से जानलेवा हमला
संवाद दाता:पंकज मिश्रा
मैनपुरी — जिले में दबंग हिस्ट्रीशीटर का आतंक एक बार फिर खुलकर सामने आया है। किशनी थाना क्षेत्र के जटपुरा के नगला अखे में रुपए की जबरन वसूली को लेकर एक दबंग हिस्ट्रीशीटर ने वृद्ध व्यक्ति पर फरसे से जानलेवा हमला कर दिया। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया। जानकारी के अनुसार, हिस्ट्रीशीटर आरोपी ने वृद्ध से रुपए की मांग की थी। रुपए न देने पर उसने गुस्से में आकर फरसे से उस पर हमला कर दिया, जिससे वृद्ध गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों ने उसे तुरंत सीएचसी में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज जारी है। वहीं पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। हमलावर की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिशें दे रही है और उसके संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी की जा रही है।
ग्रामीणों का कहना है कि आरोपी लंबे समय से क्षेत्र में आतंक मचाए हुए है और उसकी दबंगई से लोग परेशान हैं। पुलिस का कहना है कि आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर कार्रवाई की जाएगी।












