एटा। थाना कोतवाली नगर पुलिस को आज चोरी के मामले में एक और बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया

एटा। थाना कोतवाली नगर पुलिस को आज चोरी के मामले में एक और बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया

संवाददाता योगेन्द्र सिंह

एटा पुलिस ने घटना में शामिल एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी के कब्जे से चोरी किए गए ₹1500 नगद बरामद किए हैं। बताया गया है कि कुछ दिन पूर्व कोतवाली क्षेत्र में हुई चोरी की घटना का पुलिस ने तत्परता से खुलासा किया था, जिसमें चार अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। अब एक और आरोपी के पकड़े जाने से मामले में पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है। गिरफ्तारी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन तथा एसपी सिटी के निकट पर्यवेक्षण में की गई। पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए अभियुक्त को दबोच लिया। पूछताछ में आरोपी ने चोरी की घटना में अपनी भूमिका स्वीकार की है। पुलिस ने बरामद धनराशि को कब्जे में लेते हुए आरोपी के खिलाफ विधिक कार्रवाई पूरी कर दी है तथा उसे न्यायालय में पेश किया गया।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि वारदात में शामिल अन्य बिंदुओं की भी जांच की जा रही है। चोरी की घटना का लगभग पूरा पर्दाफाश हो चुका है तथा सभी अभियुक्तों को सलाखों के पीछे भेजने की दिशा में ठोस कदम उठाए गए हैं

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal