कुरावली में जहरखुरानी का मामला: सड़क किनारे बेसुध मिला युवक, मुंह से झाग निकलते देख मचा हड़कंप

कुरावली में जहरखुरानी का मामला: सड़क किनारे बेसुध मिला युवक, मुंह से झाग निकलते देख मचा हड़कंप

संवाद दाता: पंकज मिश्रा

कुरावली (मैनपुरी)। जीटी रोड स्थित बस स्टैंड के पास देर रात जहरखुरानी का सनसनीखेज मामला सामने आया, जब एक अज्ञात युवक सड़क किनारे बेसुध हालत में पड़ा मिला। शुरुआत में वहां मौजूद लोगों ने उसे नशे में समझकर अनदेखा किया, लेकिन उसके मुंह से सफेद झाग निकलते देख मौके पर हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत कोबरा पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से युवक को ऑटो द्वारा कुरावली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया, जहां उसका इलाज जारी है। युवक लगातार बेहोशी की हालत में है, जिसके चलते उसकी पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस को मौके से एक थैला भी मिला, जिसमें कुछ कपड़े रखे हुए थे। इससे आशंका जताई जा रही है कि युवक कोई राहगीर था, जो यात्रा के दौरान जहरखुरानी का शिकार हो गया।

फिलहाल पुलिस युवक की पहचान उजागर करने और पूरी घटना की सच्चाई जानने में जुटी हुई है।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें