प्रदेश महामंत्री द्वारा विश्व हिंदू महासंघ,प्रिंट मीडिया प्रकोष्ठ में जनपद अध्यक्ष बने पत्रकार साथी।

प्रदेश महामंत्री द्वारा विश्व हिंदू महासंघ,प्रिंट मीडिया प्रकोष्ठ में जनपद अध्यक्ष बने पत्रकार साथी।

संवाददाता करन कुमार विश्वकर्मा
यूपी जनपद प्रतापगढ़

प्रतापगढ़। आपको बता दें कि जनपद प्रतापगढ़ में विश्व हिन्दू महासंघ संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष कालिका पीठाधीश्वर महंत सुरेन्द्रनाथ अवधूत महाराज एवं विश्व हिन्दू महासंघ उत्तर प्रदेश के यशस्वी प्रदेश अध्यक्ष भिखारी प्रजापति के दिशा-निर्देश व राय-परामर्श पर प्रिंट मीडिया प्रकोष्ठ के प्रदेश महामंत्री प्रवीण सिंह चंदेल द्वारा एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया। इसके अलावा संगठन ने प्रतापगढ़ जनपद में मीडिया कार्यों को सुदृढ़ और प्रभावी बनाने के उद्देश्य से सूरज कुमार सोनी को प्रिंट मीडिया प्रकोष्ठ का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया है। इसके साथ ही आपको बताते चलें कि सूरज कुमार सोनी की कार्यशैली, सामाजिक सरोकारों के प्रति उनकी सक्रियता तथा पत्रकारिता के क्षेत्र में उनके योगदान को देखते हुए यह दायित्व सौंपा गया है। संगठन को उम्मीद है कि वे जिले में हिंदू समाज से जुड़े विषयों को सकारात्मक ढंग से आगे बढ़ाते हुए संगठन के कार्यों को नई ऊर्जा प्रदान करेंगे। इसके साथ ही आपको बताते चलें कि नियुक्ति की सूचना मिलते ही शुभचिंतकों एवं कार्यकर्ताओं में उत्साह एवं खुशी की लहर है।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें