प्रतापगढ़: मोबाइल लूटकांड के आरोपियों से पुलिस की मुठभेड़, एक बदमाश घायल, एक गिरफ्तार

प्रतापगढ़: मोबाइल लूटकांड के आरोपियों से पुलिस की मुठभेड़, एक बदमाश घायल, एक गिरफ्तार

संवाददाता – अमित शुक्ला

प्रतापगढ़। कोहड़ौर थाना क्षेत्र के चन्दीपुर गांव में मंगलवार देर रात पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। इस दौरान मोबाइल लूटकांड में वांछित बदमाश अंकित सरोज के पैर में गोली लग गई, जबकि उसका साथी रोहित गौतम पुलिस की घेराबंदी में आकर गिरफ्तार हो गया। पुलिस के अनुसार दोनों बदमाश हाल ही में हुए मोबाइल लूटकांड की घटना में शामिल थे और उनकी सक्रिय रूप से तलाश की जा रही थी। मुठभेड़ के बाद मौके से लूट के पांच मोबाइल फोन, एक तमंचा, कारतूस और अपराध में इस्तेमाल की गई बाइक बरामद की गई है। घायल बदमाश अंकित को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। पुलिस टीम ने बताया कि क्षेत्र में बढ़ रही चोरी और लूट की घटनाओं को देखते हुए गश्त बढ़ाई गई थी, उसी दौरान दोनों बदमाश संदिग्ध अवस्था में दिखाई दिए और पुलिस को देखकर भागने लगे। पीछा करने पर बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग की, जिसके जवाब में पुलिस को भी गोली चलानी पड़ी।

पुलिस ने घटना की विस्तृत रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें