औँछा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: एक दर्जन मुकदमों में वांछित शातिर अपराधी गिरफ्तार

औँछा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: एक दर्जन मुकदमों में वांछित शातिर अपराधी गिरफ्तार

संवाद दाता: पंकज मिश्रा

औँछा। थाना औँछा पुलिस को रविवार सुबह बड़ी सफलता मिली जब गश्त के दौरान एक वांछित अपराधी को हथियार सहित धर दबोचा गया। जानकारी के अनुसार सुबह करीब 10 बजे पुलिस टीम लखौरा रोड पर गश्त कर रही थी, तभी गांव बल्लमपुर मोड़ के पास संदिग्ध रूप से खड़े एक युवक को पकड़ा गया। पकड़े गए आरोपी की पहचान ओमकार उर्फ खांडू, निवासी महलोई, थाना औँछा के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक आरोपी किसी आपराधिक वारदात को अंजाम देने की फिराक में था। पुलिस ने उसके कब्जे से एक तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया है। थाना प्रभारी निरीक्षक औँछा चंद्रपाल सिंह ने बताया कि ओमकार उर्फ खांडू बेहद शातिर किस्म का अपराधी है। उसके विरुद्ध करीब एक दर्जन आपराधिक मुकदमे पहले से ही पंजीकृत हैं। आरोपी को गिरफ्तार कर संबंधित धाराओं में कार्रवाई करते हुए जेल भेजा जा रहा है।

पुलिस की इस कार्रवाई से इलाके के लोगों में राहत और अपराधियों में हड़कंप है।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें