एन०सी०सी० वार्षिक प्रशिक्षण शिविर में आयोजित ट्रैफिक जागरूकता कार्यक्रम

एन०सी०सी० वार्षिक प्रशिक्षण शिविर में आयोजित ट्रैफिक जागरूकता कार्यक्रम

प्रताप बहादुर इण्टर कॉलेज में एन०सी०सी० कैडेटों को यातायात संबंधी जागरूकता प्रदान

संवाददाता बिपिन मिश्रा कुंडा प्रतापगढ़

एन०सी०सी० प्रशिक्षण शिविर में 650 कैडेटों को यातायात नियमों का प्रशिक्षण।

पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ श्री दीपक भूकर के कुशल निर्देशन में यातायात माह–2025 के अंतर्गत आज दिनांक 08.12.2025 को थाना कोतवाली देहात क्षेत्रान्तर्गत प्रताप बहादुर इण्टर कालेज, प्रतापगढ़ सिटी के परिसर में आयोजित एन०सी०सी० कैडेटों के वार्षिक प्रशिक्षण शिविर में विभिन्न विद्यालयों से आए कैडेटों को ट्रैफिक जागरूकता के संबंध में विस्तृत रूप से जागरूक किया गया। कार्यक्रम के दौरान विशेषज्ञ अधिकारियों द्वारा सड़क सुरक्षा नियमों, वाहन संचालन की सावधानियों, हेलमेट एवं सीट बेल्ट के अनिवार्य उपयोग, ओवरस्पीडिंग व मोबाइल फोन के उपयोग से होने वाले जोखिम, पैदल राहगीरों की सुरक्षा सहित यातायात व्यवस्था से सम्बंधित महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तार से जानकारी प्रदान की गई। कैडेटों को अनुशासन, सतर्कता एवं जिम्मेदार नागरिक के रूप में सड़क सुरक्षा नियमों के पालन हेतु प्रेरित किया गया। इस अवसर पर लेफ्टिनेंट कर्नल श्री अरविंद सिंह यादव, सूबेदार इकबाल अहमद, उ0नि0 रामग्रे सिंह, ट्रैफिक कांस्टेबल अरुण कुमार, होमगार्ड पंकज सिंह, रमाशंकर वर्मा एवं आशीष सिंह सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में लगभग कुल 650 एन०सी०सी० कैडेटों की सहभागिता रही, जिन्होंने अत्यंत उत्साहपूर्वक प्रशिक्षण प्राप्त किया।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें