जनपद एटा में वीरांगना अवंतीबाई मेडिकल कॉलेज में ब्लड कंपोनेंट सेपरेशन यूनिट का लोकार्पण

जनपद एटा में वीरांगना अवंतीबाई मेडिकल कॉलेज में ब्लड कंपोनेंट सेपरेशन यूनिट का लोकार्पण

संवाददाता योगेन्द्र सिंह

आज वीरांगना अवंतीबाई मेडिकल कॉलेज, एटा में ब्लड कंपोनेंट सेपरेशन यूनिट का लोकार्पण किया गया। इस अवसर पर सदर विधायक श्री विपिन वर्मा डेविड की गरिमामयी उपस्थिति में यूनिट का शुभारम्भ संपन्न हुआ। एटा जनहित में यह कदम अत्यंत महत्वपूर्ण माना जा रहा है। इस यूनिट के स्थापित हो जाने से जनपद के मरीजों को खून से संबंधित सभी आवश्यक सुविधाएँ अब स्थानीय स्तर पर ही उपलब्ध होंगी। रक्त-घटक जैसे प्लाज़्मा, प्लेटलेट्स, पैक्ड सेल्स इत्यादि की उपलब्धता से गंभीर मरीजों को समय पर उपचार मिल सकेगा, जिससे जीवन-रक्षा में बड़ी मदद मिलेगी। सदर विधायक ने कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के अंतर्गत जनता को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएँ उपलब्ध कराना सर्वोच्च प्राथमिकता है, और यह यूनिट उसी दिशा में एक सशक्त पहल है।

कार्यक्रम में मुख्य चिकित्सा अधिकारी एटा, मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल श्री बलवीर सिंह, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक सहित स्वास्थ्य विभाग से जुड़े अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें