हाथरस में हाईटेंशन लाइन से करंट लगने से राजमिस्त्री की मौत, परिवार में कोहराम

हाथरस में हाईटेंशन लाइन से करंट लगने से राजमिस्त्री की मौत, परिवार में कोहराम

सावंददाता – अश्वनी कुमार

हाथरस के नौगांवा सादात थाना क्षेत्र के तख्तपुर गांव में मंगलवार शाम करीब 4:30 बजे मकान निर्माण के दौरान दर्दनाक हादसा हो गया। हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर 39 वर्षीय राजमिस्त्री बलराम उर्फ बब्लू की मौत हो गई। हादसे के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। जानकारी के अनुसार किसान परसराम सिंह के मकान पर चिनाई का काम चल रहा था। इसी दौरान पाड़ बांधते समय लोहे की एंगिल अचानक पास से गुजर रही हाईटेंशन लाइन से छू गई। लोहे में करंट उतरते ही बलराम करंट की चपेट में आ गए और बुरी तरह झुलस गए। मौके पर मौजूद लोगों ने तत्काल बिजलीघर फोन कर बिजली सप्लाई बंद कराई। घटना के बाद ग्रामीणों और परिजनों ने उन्हें अमरोहा के जोया रोड स्थित एक निजी अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने कुछ देर बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

मृतक बलराम उर्फ बब्लू मूल रूप से बाकीपुर गांव के निवासी थे। उनके परिवार में पत्नी अनीता, पांच बेटियां और एक बेटा है। हादसे के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal