डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक के दौरे की तैयारी तेज, प्रशासन सतर्क
संवाद दाता:पंकज मिश्रा
डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक के मैनपुरी दौरे को लेकर प्रशासनिक तैयारियाँ जोर पकड़ चुकी हैं। उनके आगमन से पहले एसपी सिटी ने बीजेपी कार्यालय पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था और कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। बताया गया है कि डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक कल सुबह हेलीकॉप्टर से पुलिस लाइन पहुंचेंगे। इसके बाद वे बीजेपी कार्यालय में आयोजित SIR समीक्षा बैठक में शामिल होकर विभिन्न योजनाओं और कानून-व्यवस्था की स्थिति पर अधिकारियों से चर्चा करेंगे।
प्रशासन ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद करने के निर्देश जारी कर दिए हैं।












