मैनपुरी पहुंचे डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक, पूर्व विधायक अशोक चौहान ने सौंपा स्वास्थ्य व्यवस्था पर ज्ञापन — मेडिकल कॉलेज खोलने की मिली बड़ी उम्मीद

मैनपुरी पहुंचे डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक, पूर्व विधायक अशोक चौहान ने सौंपा स्वास्थ्य व्यवस्था पर ज्ञापन — मेडिकल कॉलेज खोलने की मिली बड़ी उम्मीद

संवाद दाता:पंकज मिश्रा

आज मैनपुरी आगमन पर उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक को पूर्व विधायक अशोक चौहान ने जिले की खराब होती स्वास्थ्य व्यवस्था से सम्बंधित एक विस्तृत ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में मैनपुरी के अस्पतालों की कमी, चिकित्सा सुविधाओं की स्थिति, विशेषज्ञ डॉक्टरों की उपलब्धता व जिला अस्पताल में बढ़ते मरीजों के दबाव जैसे कई महत्वपूर्ण मुद्दों को उठाया गया। ज्ञापन प्राप्त होते ही डिप्टी सीएम पाठक ने तत्काल संज्ञान लेते हुए मौके पर ही डीजी हेल्थ से फोन पर बातचीत की और मैनपुरी की स्वास्थ्य समस्याओं के शीघ्र समाधान के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि जिले में चिकित्सा सेवाओं को प्राथमिकता के साथ सुधारा जाए। सबसे बड़ी राहत की बात यह रही कि डिप्टी सीएम ने मैनपुरी में मेडिकल कॉलेज की दिशा में भी सकारात्मक संकेत दिए। उन्होंने जानकारी देते हुए कहा कि मेडिकल कॉलेज की स्थापना को लेकर वे कई उद्योगपतियों से वार्ता कर रहे हैं और इसे पीपी मॉडल (पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप) के तहत जल्द से जल्द मैनपुरी में स्थापित कराया जाएगा।

स्थानीय लोगों और जनप्रतिनिधियों ने डिप्टी सीएम के इस आश्वासन का स्वागत किया और उम्मीद जताई कि जल्द ही मैनपुरी को उन्नत स्वास्थ्य सुविधाएँ और मेडिकल कॉलेज का बड़ा लाभ मिलेगा।

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal