मैनपुरी दौरे पर डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक का सोनिया गांधी पर बड़ा राजनीतिक हमला
संवाद दाता: पंकज मिश्रा
मैनपुरी के दौरे पर पहुंचे उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी पर बड़ा राजनीतिक हमला बोला। पत्रकारों से बातचीत के दौरान डिप्टी सीएम ने कहा कि कांग्रेस और उसका नेतृत्व आज भी देश की विकास यात्रा में बाधा बन रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि सोनिया गांधी के नेतृत्व में वर्षों तक देश की राजनीति ऐसे निर्णयों से गुजरी, जिनसे राष्ट्र की प्रगति रुकी और भ्रष्टाचार को बढ़ावा मिला। पाठक ने कहा कि जनता अब ऐसे नेताओं की राजनीति को भलीभांति समझ चुकी है और देश में विकास व सुशासन की राजनीति को समर्थन दे रही है। डिप्टी सीएम ने केंद्र और यूपी सरकार की योजनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि वर्तमान सरकार पारदर्शिता और तेजी से विकास कार्यों को आगे बढ़ा रही है। उन्होंने दावा किया कि विपक्ष अब मुद्दाविहीन हो गया है, इसलिए व्यक्तिगत हमलों और झूठी बयानबाजी का सहारा ले रहा है।
मैनपुरी में उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से भी मुलाकात की और आगामी राजनीतिक रणनीति पर चर्चा की।












