मैनपुरी में डिप्टी सीएम का काफिला रूका, सुदिति ग्लोबल स्कूल में छात्र की रहस्यमयी मौत पर परिजनों से मिले

मैनपुरी में डिप्टी सीएम का काफिला रूका, सुदिति ग्लोबल स्कूल में छात्र की रहस्यमयी मौत पर परिजनों से मिले

संवाद दाता: पंकज मिश्रा

मैनपुरी में दौरे पर पहुंचे उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक का काफिला उस समय रुक गया जब BJP कार्यालय के बाहर खड़े मृतक छात्र के परिजन उनसे मिलने के लिए पहुंचे। परिजनों ने कुछ दिन पहले सुदिति ग्लोबल स्कूल में हुए अपने बच्चे की रहस्यमयी मौत को लेकर न्याय की गुहार लगाई। सूत्रों के अनुसार, सुदिति ग्लोबल स्कूल में छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। बताया जाता है कि बच्चा स्कूल बिल्डिंग से गिरा था, जिसके बाद परिवार ने स्कूल प्रबंधन पर गंभीर लापरवाही के आरोप लगाए थे। मामले ने तूल पकड़ा था और परिजन लगातार उच्च अधिकारियों से निष्पक्ष जांच की मांग कर रहे थे। बीजेपी कार्यालय पहुंचने पर जैसे ही डिप्टी सीएम का काफिला गुजरा, परिजन रोते-बिलखते उनसे मिले। स्थिति को देखते हुए काफिला तुरंत रोक दिया गया। डिप्टी सीएम पाठक ने परिवार के सदस्यों से बातचीत की, उनका दर्द सुना और उन्हें न्याय दिलाने का आश्वासन दिया। उन्होंने अधिकारियों को मामले की विस्तृत जांच कर रिपोर्ट पेश करने के निर्देश भी दिए।

परिजनों ने कहा कि उन्हें अब उम्मीद है कि सरकार और प्रशासन इस दुखद घटना की सच्चाई सामने लाएगा और दोषियों पर सख्त कार्रवाई होगी।

और पढ़ें

रक्षाबंधन पर्व के पावन अवसर पर यात्रियों व आमजन की सुगम आवाजाही तथा सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के उद्देश्य से श्री राजकरन नैय्यर, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (कानून व्यवस्था एवं यातायात) द्वारा निरीक्षण एवं भ्रमण किया गया

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal