लोकपाल की जन सुनवाई व संवाद कार्यक्रम रहा जारी

लोकपाल की जन सुनवाई व संवाद कार्यक्रम रहा जारी

बाबागंज व मानधाता ब्लाक के शिकायतों की हुई सुनवाई बीडीओ मंगरौरा के साथ किया संवाद

जिला संवाददाता अवधेश चंद्र पांडेय: प्रतापगढ़।लोकपाल मनरेगा समाज शेखर की जन सुनवाई व संवाद कार्यक्रम निरंतर मंगलवार को जारी रहा। लोकपाल ने विकास खंड बाबागंज व मानधाता ब्लाक के शिकायतों की सुनवाई की। बीडीओ मंगरौरा के साथ संवाद कर प्रगति से अवगत हुए और ब्लाक में अगले सप्ताह जन चौपाल लगाए जाने का निर्देश दिया।

लोकपाल समाज शेखर ने बाबागंज ब्लाक के डीह बलई ग्राम पंचायत के प्रधान मुकुंद यादव व सचिव धीरेंद्र शुक्ल से पूर्व निर्देश के क्रम में कुसहा ग्राम के अधूरे तालाबों को पूर्ण कराए जाने का निर्देश दिया।

वहीं मांधाता ब्लाक के धनीपुर ग्राम प्रधान प्रतिनिधि ने अपेक्षित पत्रावली प्रस्तुत की। लोकपाल ने सचिव व तकनीकी सहायक को आवश्यक आख्या के साथ 19 दिसंबर को अनिवार्य रूप से उपस्थिति होने का निर्देश दिया। लोकपाल ने बीडीओ मंगरौरा राजीव पांडेय के साथ मनरेगा व पी एम आवास के संदर्भ में संवाद किया। साथ ही अगले सप्ताह में ब्लाक में लोकपाल की जन सुनवाई व संवाद कार्यक्रम कराए जाने को निर्देशित किया।

इस अवसर पर अश्वनी मिश्र, दुर्गेश तिवारी, प्रधान प्रतिनिधि पटना ग्राम पंचायत चंदन यादव व रमेश शर्मा आदि ने प्रतिभाग किया।

ये भी पढ़ें जिला युवा उत्सव में खेलकूद व सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम BLS इंटरनेशनल स्कूल हाथरस में प्रतिभाओं का शानदार प्रदर्शन

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया