राम मंदिर आंदोलन के पुरोधा डॉ. वेदांती जी को सीएम योगी ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि

राम मंदिर आंदोलन के पुरोधा डॉ. वेदांती जी को सीएम योगी ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि

संवाददाता बिपिन मिश्रा: अयोध्या: राम जन्मभूमि आंदोलन के प्रमुख स्तंभों में से एक और पूर्व सांसद डॉ. रामविलास दास वेदांती का पार्थिव शरीर आज पंचतत्व में विलीन होने जा रहा है।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या पहुंचकर दिवंगत आत्मा को अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की और उन्हें अंतिम विदाई दी।

रीवा में हुआ था निधन, देर रात अयोध्या पहुंचा पार्थिव शरीर

डॉ. रामविलास दास वेदांती का निधन कल (सोमवार) मध्य प्रदेश के रीवा में हुआ था।

उनके निधन की खबर से संत समाज और उनके अनुयायियों में शोक की लहर दौड़ गई।

उनके पार्थिव शरीर को सड़क मार्ग से देर रात धर्मनगरी अयोध्या लाया गया, जहां अंतिम दर्शन के लिए रखा गया था।

सीएम योगी ने दी अंतिम विदाई

डॉ. वेदांती के निधन की सूचना मिलते ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा दुख व्यक्त किया था।

आज उन्होंने अयोध्या पहुंचकर डॉ. वेदांती के पार्थिव शरीर पर पुष्प चक्र अर्पित किया और उन्हें नमन किया।

इस दौरान सीएम योगी ने संतों और डॉ. वेदांती के शिष्यों से भी मुलाकात की और अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं।

ये भी पढ़ें महेशगंज थाना क्षेत्र में चोरों का बढ़ता आतंक, बिजली के तार काटे, भैंस व बच्चा चोरी

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal