महेशगंज थाना क्षेत्र में चोरों का बढ़ता आतंक, बिजली के तार काटे, भैंस व बच्चा चोरी

महेशगंज थाना क्षेत्र में चोरों का बढ़ता आतंक, बिजली के तार काटे, भैंस व बच्चा चोरी

संवाददाता: अमित शुक्ला

जनपद के महेशगंज थाना क्षेत्र में इन दिनों चोरों के हौसले बुलंद नजर आ रहे हैं। बीती रविवार रात अज्ञात चोरों ने अलग-अलग स्थानों पर चोरी की घटनाओं को अंजाम देकर क्षेत्र में दहशत का माहौल बना दिया। चोरों ने जहां एक ओर बिजली के तार काटकर विद्युत आपूर्ति बाधित कर दी, वहीं दूसरी ओर एक घर के सामने बने पशुबाड़े से भैंस और उसका बच्चा चोरी कर ले गए। पहली घटना थाना क्षेत्र के बघवाइत गांव की है। बहोरिकपुर विद्युत उपकेंद्र के जेई श्यामलाल ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि रविवार 14 दिसंबर की रात चोरों ने गांव के जंगलों में लगे 15 विद्युत पोलों के एबीएस केबल काटकर चोरी कर लिए। इसके साथ ही पांच विद्युत पोलों को क्षतिग्रस्त कर दिया गया। केबल चोरी होने से इलाके में कई घंटों तक बिजली आपूर्ति ठप रही, जिससे ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। दूसरी घटना महेशगंज थाना क्षेत्र के लोदीपुर उत्तरार गांव की है। यहां निवासी रामू पाण्डेय के घर के सामने बने पशुबाड़े में बंधी भैंस और उसका बच्चा रविवार रात चोर खोल ले गए। घटना की जानकारी पशु स्वामी को सोमवार सुबह तब हुई जब वह रोजाना की तरह चारा-पानी देने पहुंचा। पशुबाड़े में भैंस न मिलने पर उसने आसपास काफी खोजबीन की, लेकिन कोई सुराग हाथ नहीं लगा। इसके बाद पीड़ित ने स्थानीय थाने पहुंचकर चोरी की तहरीर पुलिस को सौंप दी।

लगातार हो रही इन चोरी की घटनाओं से ग्रामीणों में आक्रोश और भय का माहौल है। लोगों ने पुलिस से क्षेत्र में गश्त बढ़ाने और चोरों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की है। पुलिस का कहना है कि तहरीरों के आधार पर मामले की जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें