मिशन जागृति के तहत बालिकाओं को किया गया जागरूक

मिशन जागृति के तहत बालिकाओं को किया गया जागरूक

जिला संवाददाता काव्यांश रावत. एटा। थाना जैथरा के थानाध्यक्ष रितेश ठाकुर द्वारा मिशन जागृति के अंतर्गत बालिकाओं को जागरूक करने के लिए विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान उन्होंने मिशन शक्ति के उद्देश्यों की जानकारी देते हुए बालिकाओं को उनके अधिकारों के बारे में विस्तार से बताया।

कार्यक्रम में थानाध्यक्ष रितेश ठाकुर ने कहा कि बालिकाओं की सुरक्षा शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी प्रकार की छेड़छाड़, उत्पीड़न, हिंसा या असहज स्थिति में बिना डर पुलिस को तुरंत सूचना दें। पुलिस आपकी सहायता के लिए हर समय तत्पर है।

उन्होंने बालिकाओं को 112, महिला हेल्पलाइन 1090 व 1091 जैसी आपात सेवाओं की जानकारी दी और बताया कि इन नंबरों पर सूचना देने पर त्वरित कार्रवाई की जाती है। साथ ही, आत्मविश्वास बनाए रखने, सतर्क रहने और गलत को गलत कहने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम के अंत में बालिकाओं से संवाद करते हुए उनकी शंकाओं का समाधान किया गया और भरोसा दिलाया गया कि कानून उनके साथ है। इस पहल से बालिकाओं में सुरक्षा को लेकर जागरूकता बढ़ी और उन्होंने खुले मन से अपने सवाल रखे।

ये भी पढ़ें पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हिस्ट्रीशीटर समेत दो शातिर गिरफ्तार

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें