पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हिस्ट्रीशीटर समेत दो शातिर गिरफ्तार

मैनपुरी में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हिस्ट्रीशीटर समेत दो शातिर गिरफ्तार

संवाददाता:पंकज मिश्रा मैनपुरी। जनपद में अपराध पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत किशनी पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। रात्रि गश्त के दौरान पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर समेत उसके एक साथी को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में थे।

पुलिस को सूचना मिली थी कि क्षेत्र में दो संदिग्ध युवक घूम रहे हैं, जिस पर किशनी थाना पुलिस ने घेराबंदी कर दोनों को पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपियों की पहचान हिस्ट्रीशीटर सचिन और उसके साथी नीरज के रूप में हुई।

पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपी पूर्व में भी आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त रहे हैं और किसी गंभीर वारदात को अंजाम देने की योजना बना रहे थे। समय रहते कार्रवाई कर पुलिस ने बड़ी घटना को टाल दिया।

किशनी पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से दोनों को जेल भेज दिया गया है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए गश्त और सख्ती आगे भी जारी रहेगी

ये भी पढ़ें मैनपुरी देवी रोड बाईपास पर बड़ा हादसा टला, 1 किलोमीटर के भीतर दो वाहन पलटे

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें