एटा विकास भवन में नए कार्यों का लोकार्पण, मंडलायुक्त ने की विकास कार्यों की सराहना

एटा विकास भवन में नए कार्यों का लोकार्पण, मंडलायुक्त ने की विकास कार्यों की सराहना

संवाददाता मुकेश कुमार एटा। अलीगढ़ मंडल की मंडलायुक्त संगीता सिंह एटा पहुंचीं, जहां उन्होंने विकास भवन में विभिन्न नवनिर्मित एवं जीर्णोद्धार किए गए कार्यों का लोकार्पण किया। इस अवसर पर विकास भवन स्थित शताक्षी सभागार, इंटरलॉकिंग एवं अन्य सौंदर्यीकरण व जीर्णोद्धार कार्यों का विधिवत उद्घाटन किया गया।

मंडलायुक्त ने विकास भवन को आकर्षक स्वरूप देने तथा जनपद के समग्र विकास के लिए किए जा रहे प्रयासों की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि प्रशासन द्वारा जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन से आमजन को सीधा लाभ मिल रहा है।

कार्यक्रम के दौरान मंडलायुक्त ने जनपद की गौशालाओं में गौवंश के कुशल रख-रखाव की भी सराहना की। विशेष रूप से स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा गाय के गोबर से गौकाष्ठ, गौमूत्र से फिनायल एवं विभिन्न कीटनाशक उत्पाद तैयार किए जाने को आत्मनिर्भरता की दिशा में सराहनीय पहल बताया। इसके साथ ही सर्दी से बचाव हेतु गायों के लिए कोल्ड जैकेट/काऊ कवर, वर्मी कम्पोस्ट खाद निर्माण जैसे नवाचारों की भी प्रशंसा की गई।

लोकार्पण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों का स्वागत मुख्य विकास अधिकारी डॉ. नागेंद्र नारायन मिश्रा द्वारा बुके भेंट कर किया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी प्रेम रंजन सिंह भी मौजूद रहे।

कार्यक्रम में एएसपी श्वेताभ, एसडीएम सदर विपिन कुमार मोरिल, सीओ सिटी राजेश सिंह, मोहम्मद राशिद, डीएसटीओ प्रदीप कुमार, प्रदीप रघुनंदन, चेतन बाबू यादव, डॉ. सुरेश चंद्र शास्त्री, डीसी मनरेगा प्रभु दयाल कठेरिया, जिला कार्यक्रम अधिकारी संजय सिंह, जिला क्रीड़ा अधिकारी पूजा भट्ट सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें मिशन जागृति के तहत बालिकाओं को किया गया जागरूक

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें