ऑपरेशन ‘कार-बार’: सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वालों पर पुलिस का बड़ा एक्शन, 222 पर कार्रवाई
जिला संवाददाता काव्यांश रावत
एटा जनपद में सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वालों के खिलाफ पुलिस ने सख्त रुख अपनाते हुए व्यापक अभियान चलाया। दिनांक 17.12.2025 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्याम नारायण सिंह के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक श्वेताभ पाण्डेय के निकट पर्यवेक्षण में चलाए गए ऑपरेशन ‘कार-बार’ के तहत जनपदीय पुलिस ने कार्रवाई की। इस विशेष अभियान के दौरान सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीते पाए गए कुल 222 व्यक्तियों के विरुद्ध धारा 34 पुलिस अधिनियम के अंतर्गत विधिक कार्रवाई की गई। पुलिस का उद्देश्य सार्वजनिक व्यवस्था बनाए रखना, सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करना और सामाजिक अनुशासन को सुदृढ़ करना रहा।
थानावार कार्रवाई का विवरण
1. कोतवाली नगर – 22
2. कोतवाली देहात – 25
3. बागवाला – 06
4. मारहरा – 11
5. मिरहची – 02
6. पिलुआ – 08
7. सकीट – 12
8. मलावन – 11
9. रिजोर – 05
10. अवागढ़ – 15
11. जलेसर – 13
12. सकरौली – 05
13. निधौली कला – 34
14. जैथरा – 21
15. जसरथपुर – 10
16. नयागांव – 10
17. राजा का रामपुर – 07
18. अलीगंज – 05
कुल – 222
पुलिस प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि सार्वजनिक स्थानों पर शराब सेवन न करें और कानून-व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग दें। ऐसे अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेंगे।












