भद्दीव ग्राम सभा में सामुदायिक शौचालय पर लटक रहा ताला, कोई नहीं है रखवाला

भद्दीव ग्राम सभा में सामुदायिक शौचालय पर लटक रहा ताला, कोई नहीं है रखवाला

संवाददाता महेश शुक्ला

कालाकांकर ब्लॉक के भद्दीव ग्राम सभा में सामुदायिक शौचालय में ताला लटका हुआ है, जिससे ग्रामीण खुले में शौच करने को मजबूर हैं। प्रधान की लापरवाही के कारण यह समस्या उत्पन्न हुई है, जिससे सरकार की स्वच्छता अभियान की पोल खुल रही है। ग्रामीणों का कहना है कि सरकार गरीबों का पैसा क्यों फसा रही है जो उपयोग में नहीं है। सामुदायिक शौचालय बनवाए गए हैं, लेकिन रखवाले के अभाव में इसका कोई उपयोग नहीं हो रहा है। समर सेबल भी खराब पड़ा है, जिसे जल्द शुरू कराने की आवश्यकता है ।

प्रधान की लापरवाही का परिणाम

ग्रामीणों ने प्रशासनिक अधिकारियों से सार्वजनिक शौचालय का ताला खुलवाकर व्यवस्थायें बहाल कराए जाने की मांग की है। महिलाओं और पुरुषों को खुले में शौच जाने को मजबूर होना पड़ रहा है, जो उनके स्वास्थ्य और सम्मान के लिए खतरा है।

स्वच्छता अभियान की पोल

स्वच्छ भारत मिशन के तहत सरकार घर-घर शौचालय तो उपलब्ध करा रही है, लेकिन सार्वजनिक शौचालय की व्यवस्था नहीं हो पा रही है। यह समस्या केवल भद्दीव ग्राम सभा की नहीं है, बल्कि कई अन्य ग्राम सभाओं में भी ऐसी ही स्थिति है ।

क्या है समाधान?

ग्रामीणों की मांग है कि सार्वजनिक शौचालय का ताला खुलवाकर व्यवस्थायें बहाल की जाएं। प्रधान और सेक्रेटरी की लापरवाही के लिए कार्रवाई की जाए। सरकार को इस ओर ध्यान देना चाहिए और जल्द से जल्द इस समस्या का समाधान करना चाहिए।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें