जसरथपुर थाना क्षेत्र में युवक को गोली मारने से सनसनी, गंभीर हालत में हायर सेंटर रेफर

जसरथपुर थाना क्षेत्र में युवक को गोली मारने से सनसनी, गंभीर हालत में हायर सेंटर रेफर

जिला संवाददाता काव्यांश रावत एटा जनपद के जसरथपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम फर्दपुरा में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक युवक को गोली मार दी गई। गोली लगने से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे परिजन आनन-फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अलीगंज लेकर पहुंचे।

सीएचसी अलीगंज में चिकित्सकों ने घायल की हालत गंभीर देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। घायल युवक की पहचान नीतेश पुत्र संतराम, निवासी फर्दपुरा के रूप में हुई है।

पीड़ित नीतेश के अनुसार, वह शौच से लौट रहा था, तभी नामजद आरोपी भूरे एवं कुछ अज्ञात लोगों ने उस पर फायरिंग कर दी। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस सक्रिय हो गई। सीओ अलीगंज नितीश गर्ग ने मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश में दबिशें दी जा रही हैं।

फिलहाल पुलिस मामले की गहन जांच में जुटी है, वहीं गांव में घटना के बाद दहशत का माहौल बना हुआ है।

ये भी पढ़ें त्रिलोकपुर बम्बा में मिले अज्ञात शव की अब तक नहीं हो सकी पहचान, आज होगा पोस्टमार्टम

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें