एटा पुलिस का सख्त अभियान: ऑपरेशन ड्रंक एंड ड्राइव में 52 नशे में वाहन चालक पकड़े गए

एटा पुलिस का सख्त अभियान: ऑपरेशन ड्रंक एंड ड्राइव में 52 नशे में वाहन चालक पकड़े गए

संवाददाता: धर्मेंद्र चौहान

एटा। सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण, नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने और यातायात नियमों का कड़ाई से पालन कराने के उद्देश्य से एटा पुलिस द्वारा विशेष अभियान “ऑपरेशन ड्रंक एंड ड्राइव” चलाया गया। इस अभियान के तहत जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में सघन वाहन चेकिंग की गई। यह अभियान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री श्याम नारायण सिंह के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक एटा श्री श्वेताभ पांडेय के पर्यवेक्षण में संचालित किया गया। अभियान के दौरान पुलिस टीमों ने जनपद के प्रमुख मार्गों, चौराहों और संवेदनशील स्थानों पर व्यापक स्तर पर वाहनों की जांच की। चेकिंग के दौरान वाहन चालकों की ब्रेथ एनलाइज़र मशीन से जांच की गई, जिसमें निर्धारित सीमा से अधिक शराब का सेवन कर वाहन चला रहे कुल 52 चालकों को पकड़ा गया। सभी के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम के अंतर्गत नियमानुसार चालान एवं आवश्यक कानूनी कार्रवाई की गई। इसके साथ ही पुलिस ने वाहन चालकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करते हुए हेलमेट व सीट बेल्ट का अनिवार्य उपयोग, निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाने और सुरक्षित ड्राइविंग के महत्व की जानकारी भी दी।
पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि शराब पीकर वाहन चलाना न केवल कानूनन अपराध है, बल्कि यह चालक सहित अन्य सड़क उपयोगकर्ताओं के जीवन के लिए भी गंभीर खतरा उत्पन्न करता है।
एटा पुलिस ने आमजन से अपील की है कि वे यातायात नियमों का पालन करें, शराब पीकर वाहन न चलाएं और जिम्मेदार नागरिक बनकर सुरक्षित यातायात व्यवस्था में सहयोग करें।

पुलिस ने यह भी कहा कि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने और जनसुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए इस तरह के अभियान भविष्य में भी लगातार जारी रहेंगे।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें