दबंग सिपाही पर जमीन कब्जाने का आरोप, पीड़ित ने एसपी से लगाई न्याय की गुहार

दबंग सिपाही पर जमीन कब्जाने का आरोप, पीड़ित ने एसपी से लगाई न्याय की गुहार

संवाद दाता: पंकज मिश्रा  मैनपुरी। जनपद के कुर्रा क्षेत्र के ग्राम टीकराहार में जमीन पर अवैध कब्जे का गंभीर मामला सामने आया है। पीड़ित का आरोप है कि उसकी भूमि पर एक दबंग सिपाही और उसके परिजनों द्वारा जबरन कब्जा किया गया। आरोपित सिपाही हरेंद्र, जो वर्तमान में लखनऊ पीएसी में तैनात बताया जा रहा है, अपने पद का दुरुपयोग कर दबाव बना रहा है।

पीड़ित के अनुसार, पहले भी जब जमीन पर कब्जा किया गया था, तब शिकायत के बाद एसडीएम ने मौके पर पहुंचकर कब्जा रुकवा दिया था। लेकिन प्रशासन की कार्रवाई के बाद भी आरोपितों ने दोबारा पीड़ित की जमीन पर टीन शेड डालकर फिर से कब्जा कर लिया।

पीड़ित का कहना है कि वह लगातार अधिकारियों से शिकायत कर रहा है, लेकिन दबंगों के हौसले कम नहीं हो रहे हैं। अब पीड़ित ने मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक से मदद की गुहार लगाई है और निष्पक्ष जांच के साथ जमीन से अवैध कब्जा हटवाने की मांग की है।

ग्रामीणों में इस घटना को लेकर रोष है। उनका कहना है कि यदि वर्दीधारी ही कानून को हाथ में लेंगे, तो आम जनता को न्याय कैसे मिलेगा। फिलहाल मामला प्रशासन और पुलिस के संज्ञान में है और आगे की कार्रवाई का इंतजार किया जा रहा है।

ये भी पढ़ें किसान हित सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता: उपायुक्त डॉ. वीरेन्द्र कुमार दहिया

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें