थाना लोनी पुलिस व स्वाट टीम की बड़ी कार्रवाई: 3.600 किलो गांजे के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
संवाददाता: पवन सूर्यवंशी गाजियाबाद। पुलिस कमिश्नरेट गाजियाबाद के अंतर्गत थाना लोनी क्षेत्र में स्वाट टीम ग्रामीण जोन एवं थाना लोनी पुलिस टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए अवैध मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने 3 किलो 600 ग्राम अवैध गांजा के साथ दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।
दिनांक 22.12.2025 को सहायक पुलिस आयुक्त लोनी श्री सिद्धार्थ गौतम के निर्देशन में स्वाट टीम ग्रामीण जोन व थाना लोनी पुलिस टीम द्वारा चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर रेलवे स्टेशन के पास से दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से कुल 03 किलो 600 ग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ।
गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान सुहैल पुत्र आस मोहम्मद, निवासी टोली मोहल्ला, दरी फैक्ट्री के पास, लोनी, उम्र करीब 22 वर्ष तथा जहांगीर बेग पुत्र खुर्शीद बेग, निवासी गौरी पट्टी, जिला मस्जिद के पास, लोनी, उम्र करीब 42 वर्ष के रूप में हुई है।
पुलिस पूछताछ में अभियुक्तों ने स्वीकार किया कि वे चोरी-छिपे बाहर से गांजा लाकर आसपास के क्षेत्रों में पुड़िया बनाकर उसकी अवैध बिक्री करते थे। बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर थाना लोनी पर अभियुक्तों के विरुद्ध सुसंगत धाराओं 8/20 एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है। अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस के अनुसार अभियुक्तों के अन्य आपराधिक इतिहास की भी जानकारी जुटाई जा रही है। इस पूरी कार्रवाई को स्वाट टीम ग्रामीण जोन एवं थाना लोनी पुलिस टीम ने अंजाम दिया।
पुलिस की इस कार्रवाई को नशा तस्करी के खिलाफ एक बड़ी सफलता माना जा रहा है।
ये भी पढ़ें राजा भैया के सेवानीति के उत्कृष्ट 32 वर्षों की यात्रा: कुंडा के हथिगवां में नेत्र शिविर का आयोजन













