राजा भैया के सेवानीति के उत्कृष्ट 32 वर्षों की यात्रा: कुंडा के हथिगवां में नेत्र शिविर का आयोजन नेत्रज्योति देना पुण्य का कार्य – डॉ. ओझा
जिला संवाददाता अवधेश चंद्र पांडेय प्रतापगढ़:नेत्र ज्योति देना बहुत ही पुण्य का कार्य है, यह बातें सोमवार को पूर्व जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष व जनसत्ता दल के राष्ट्रीय महासचिव डॉ. के. एन. ओझा ने हथिगवां स्वास्थ्य केंद्र में निःशुल्क नेत्र शिविर के उद्घाटन के मौके पर कही।
राजा भइया यूथ ब्रिगेड के संयोजन व सेवाभाव, योगीराज देवरहा बाबा चैरिटेबल एंड वेलफेयर ट्रस्ट द्वारा आयोजित निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर के प्रथम चरण में सोमवार को कुंडा विकास खंड के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हथिगवां में आयोजित किए गए नेत्र शिविर का उद्घाटन पूर्व जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष डॉ. के. एन. ओझा ने किया।ज्ञात हो कि जनसत्ता दल लोकतांत्रिक पार्टी सुप्रीमो कुंडा विधायक पूर्व कैबिनेट मंत्री कुंवर रघुराज प्रताप सिंह राजा भैया को 32 वर्षों से अनवरत जारी सेवानीति के तहत वर्ष दर वर्ष आयोजित किए जा रहे नेत्र शिविर के इस सत्र में कुंडा क्षेत्र के हथिगवां से नेत्र शिविर की शुरुआत हो गई।अब इसके आगे कुंडा, बाबागंज विधानसभाओं की समस्त ब्लॉकों में निःशुल्क नेत्र शिविर का आयोजन होगा।
विगत वर्षों से संचालित नेत्र शिविर से अब तक अनगिनत लोगों को नई रोशनी प्राप्त हो चुकी है।नई रोशनी प्राप्त,लाभान्वित लोग राजा भैया की इसी सेवानीति से प्रभावित होकर निरंतर आशीर्वाद प्रदान करते आ रहे हैं।
बताते चलें कि निःशुल्क नेत्र शिविर के प्रथम चरण हथिगवां में कुल 304 रोगियों की नेत्र जांच की गई जिसमें 128 पुरुष व 176 महिलाओं की जांच हुई, जिसमें 117 मरीज ऑपरेशन हेतु चिन्हित किए गए, जिन्हें ऑपरेशन हेतु बजरंग महाविद्यालय कुंडा लाया गया।
इस दौरान प्रतिनिधि हरिओम श्रीवास्तव, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि कुलदीप पटेल, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष उमाशंकर यादव, ब्लॉक प्रमुख कुंडा संतोष सिंह, बिहार रामचंद्र सरोज, बाबागंज रामयश सरोज, कालाकांकर रमेश सरोज, जिला पंचायत सदस्य बब्लू सिंह, विनोद पटेल, विजय पटेल, चेयरमैन डेरवा कुंवर बहादुर पटेल, पूर्व प्रमुख डब्बू सिंह, भीम यादव, विनोद यादव, राजू तिवारी, अनीश यादव, राजेश मिश्र समेत सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।
ये भी पढ़ें वंदे मातरम् पर राजनीति नहीं, राष्ट्रभक्ति की बात हो : यूपी विधानसभा में राजा भइया का दो टूक संदेश












